
शामली। कस्बा थानाभवन में भिखारी के साथ मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 2 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कस्बा थानाभवन में भिखारी के साथ मारपीट करते हुए दो युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद थानाभवन पुलिस ने मारपीट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित गांव कुतुबगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने भिखारी को थाने पर बुलाकर तहरीर ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को मारपीट करने का अधिकार नहीं है।