27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक से भेजा पत्नी को तीन तलाक का पत्र, पुलिस ने की जांच शुरू

Highlights . दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने भेजा तीन तलाक . तालाक की चिट्ठी मिलने से महिला हुई परेशान . तहरीर लेकर पुलिस ने की जांच शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 29 Jan 2020, 12:09 PM IST

talaq_1.png

,,

शामली। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने डाक से अपनी पत्नी को तालाक भेज दिया। तालाक की चिट्ठी मिलने से विवाहिता सदमें में है। मामले को लेकर पीडिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी हैं।

बता दें कि शामली के कांधला नगर के मौहल्ला खैल निवासी बुशरा पुत्री मरहूम सईद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह 2014 में कैराना थाना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी नदीम पुत्र सत्तार के साथ हुआ था। जिसके बाद उनके दो बच्चें भी हो गए। आरोप है। कि पिछले कुछ समय से नदीम बुशरा से दहेज के नाम पर पांच लाख रूपये की डिमांड कर रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद विवाहिता कुछ दिन पहले कांधला आ गई।

बुशरा का कहना है कि तीन पहले डाक से एक पत्र मिला है। बुशरा का कहना है कि तीन तलाक भेजा है। उन्होंने बताया कि नदीम ने लिखा है कि घर मे बढते हुए मनमुटाव के चलते अब वह साथ नही रहना चाहता है। लिहाजा वह डाक के द्वारा तीन तालाक भेज रहा है। पत्र मिलने के बाद से बुशरा सदमें में है। उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर पीड़िता ने कांधला थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग