शामली

मोबाइल चोरी के आरोप में बंधक बनाकर दो युवकों को दी तालिबानी सजा

थाना प्रभारी रोजन त्यागी ने बंधक बनाकर युवक की पिटाई की जानकारी से इनकार किया है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 2:50 PM IST
shamli_mobile_chori.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला कस्बे में आधा दर्जन लोगों के मोबाइल चोरी हो गए थे। चोरी होने पर लोगों ने दो युवकों को अपने घर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। दोनों युवकों को तालिबानी सजा दी गई, रस्सी से हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पीटा गया। तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद चोरों ने तीन मोबाइल बरामद करा दिए हैं। पुलिस बंधक बनाकर पिटाई की घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

दो युवकों पर लगा चोरी का आरोप

कस्बे के कैराना रोड निवासी एक परिवार के घर में शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान दो नशेड़ी युवकों ने घर में चार्जिंग पर लगे आधा दर्जन मोबाइल चोरी कर लिए। घर से आधा दर्जन मोबाइल चोरी होने पर स्वजनों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक स्वजनों ने आपने अपने मोबाइल की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में दर्जनों लोग इकट्ठा होकर मोहल्ले में एक युवक के घर पहुंचे। लोगों ने उस युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। जिसके बाद स्वजनों ने युवक को उन लोगों के हाथ सौंप दिया।

लोगों ने दी तालिबानी सजा

जिसके बाद लोग युवक को लेकर अपने घर आ गए। लोगों ने युवक को एक कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि उसके हाथ पर बांध दिए और कानून हाथ में लेकर खुद ही युवक को तालिबानी सजा दे दी। उसके बाद उसकी घंटों तक जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवक ने अपने एक अन्य साथी का भी नाम बताया जिसके बाद उक्त लोगों ने उस युवक को पकड़ कर उसकी भी जमकर पिटाई की। इस दौरान पिटाई कर रहे लोगों में से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

तीन मोबाइल बरामद

मारपीट के दौरान युवक ने तीन मोबाइल बरामद करा दिए। पिटाई करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। बाकी तीन मोबाइलों की तलाश की जा रही है। पिटाई से पीड़ित हुए दोनों युवकों ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की भी मांग की है। थाना प्रभारी रोजन त्यागी ने बंधक बनाकर युवक की पिटाई की जानकारी से इनकार किया है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

BY: Ravi Sulaniya

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा