शामली

कोरोना वायरस के खिलाफ मुस्लिम समाज आया मैदान में, किया यह बहुत बड़ा नेक काम

कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के मुस्लिम समाज के लोगों ने बांटे नि:शुल्क मास्क
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 8:10 PM IST
mask.png

शामली. कैराना में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आमजन को पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने मुस्लिम समाज के साथ मिलकर मुफ्त में फेस मास्क बांटे। चेयरमैन ने नगरवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। कोरोना संक्रमण के चलते भारत में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कैराना वासियों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने में अपना योगदान दिया था।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने के लिए मास्क पहने के निर्देश जारी कर रखें हैं। इस बीच शहरवासियों को मेडिकल स्टोरों एवं जनरल स्टोरों से ज्यादा दामों पर मास्क खरीदने पड़ रहे थे। इसे देखते हुए कैराना नगरपालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने इलाके के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर सोमवार को शहर में हजारों निःशुल्क फेस मास्क बांटे। पालिका चेयरमैन ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

नगरवासियों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो, इसका भी पूरी तरह ख्याल रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी बीमारी से कोई भी व्यक्ति इलाके में संक्रमित न हो, इसीलिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहरवासियों को निःशुल्क मास्क बांटे गए किए। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से सरकार की ओर से जारी
दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़