गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 जिलों को लॉकडाउन करने के आदेश के बाद ग़ाज़ियाबाद की सड़कें, पार्क और बस अड्डे पूरी तरह ख़ाली पड़े हुए हैं । केवल दूध, सब्जी सहित बेहद जरूत की दुकानें ही खुली दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जनता कर्फ़्यू की अपील को सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। उधर, लॉक डॉउन के फैसले का भी लोग स्वागत कर रहे हैं। यह उसी का नतीजा है, कि सोमवार को भी सुबह से ही सभी बाजार और सड़क सूनी पड़ी हुई है।