शामली

अवैध हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जांच करने मौके पर पहुंचे डॉक्टर विक्रम ने बताया कि सिटी नर्सिंग होम में कई खामियां मिली है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 11:11 AM IST
city.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना भवन इलाके के सिटी नर्सिंग होम में इलाज कराने आए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को नर्सिंग होम के कोई प्रमाण नहीं मिले। बिना रजिस्ट्रेशन के ही नर्सिंग होम चल रहा था।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

जानकारी के मुताबिक, जिले के कस्बा थानाभवन में गांव तितारसी निवासी गौरव को स्थित सिटी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां गौरव की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही की बात कही तो नर्सिंग होम संचालक ने परिजनों को डांट फटकार कर अपने यहां से भगा दिया। इस बात की सूचना सोशल मीडिया में फैली, तो स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय चिकित्सकों की एक टीम सिटी नर्सिंग होम में बच्चे की मौत के बारे में जानकारी जुटाने पहुंची।

मानक के खिलाफ चल रही था नर्सिंग होम

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब रजिस्ट्रेशन के नाम पर कागज दिखाने की बात कही तो नर्सिंग होम से जुड़े एक भी कागज मौके पर मौजूद नर्सिंग होम संचालक राव अब्दुल रऊफ नहीं दिखा पाया। ना तो पूरे हॉस्पिटल में मानक के अनुरूप कोई कार्य किया जा रहा था और ना ही हॉस्पिटल में मेडिकल मानक के अनुसार कोई स्टाफ तैनात किया गया था। जब गौरव की मौत के बारे में डॉक्टर के द्वारा दिए गए इलाज की जानकारी टीम ने मांगी तो एक भी सवाल का जवाब मौके पर मौजूद तथाकथित चिकित्सक एवं नर्सिंग होम संचालक नहीं दे पाया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

वहीं पूरे मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे डॉक्टर विक्रम ने बताया कि सिटी नर्सिंग होम में कई खामियां मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी नर्सिंग होम के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

BY: Ravi Sulaniya

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा