शामली

Lockdown का उल्लंघन करना पड़ा भारी, पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Highlights: -तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर के सभी जगह पर लॉकडाउन घोषित किया हुआ है -अधिकारी लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं -कुछ असामाजिक तत्व घरों से बाहर निकलकर झुंड बनाकर खड़े हुए हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 6:23 PM IST
screenshot_from_2020-04-08_13-43-41_2.jpg
,,

शामली। जनपद में पुलिस की लाख सख़्ती के बावजूद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह सभी लोग लॉक डाउन के दौरान झुंड बनाकर खड़े थे, चेतावनी के बावजूद भी यह लोग नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर के सभी जगह पर लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व घरों से बाहर निकलकर झुंड बनाकर खड़े हुए हैं। जिन्हें कई बार पुलिस के द्वारा चेतावनी दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी वह लोग नहीं माने। लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कांधला पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कांधला पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। कांधला पुलिस की इस कार्रवाई से लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। पकड़े गए सभी लोग कांधला थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेल के निवासी है।

Updated on:
8 Apr 2020, 6:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार