24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: इंजीनियर पति को लॉकडाउन तोड़ना पड़ा भारी, डॉक्टर पत्नी ने सिखाया सबक, मार्च में हुई थी शादी

Highlights . कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर का कारोबार हुआ प्रभावित . पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था पूरे देश को लॉकडाउन . जिसके बाद पत्नी से मिलने पहुंचा पति लौटा खाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 5:42 PM IST

1800x1200_coronavirus_1.jpg

Coronavirus outbreak

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर का कारोबार प्रभावित हुआ है। साथ ही उद्योग भी प्रभावित हुए है। इसका सीधा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। तब्लीगी जमात की वजह से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, सरकार और प्रशासन लगातार लोगों को घर में कैद रहने की अपील की है। वहीं, एक नवविवाहिता ने पति से लॉकडाउन का पालन करते हुए साथ जाने से इंकार कर दिया। साथ ही हिदायत दी कि लॉकडाउन में खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रहने दें।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: यूपी के इस जिले में शुरू हुआ देश का पहला Open COVID-19 सैंपलिंग सेंटर

जानकारी के मुताबिक, बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनी महिला की शादी आगरा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला की शादी 27 फरवरी को मथुरा निवासी एक शख्स से हुई थी। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। बताया गया है कि होली से पहले नवविवाहिता अपने मायके आई थी। 25 मार्च को नवविवाहिता को ससुराल जाना था। लेकिन 24 मार्च को जनता कफ्र्यू लगाया गया। उसके बाद ही देर रात देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। जिसके बाद वह अपनी ससुराल नहीं जा सकी।

जब उसका पति फोन करता तो वह फोन पर कोरोना वायरस के खतरे के बारे में बताती और आने के लिए मना करती। लेकिन पत्नी के प्यार में पागल इंजीनियर नहीं माने और मंगलवार को आगरा से गौतमबुद्ध नगर के दादरी आ गए। उनके साथ एक दोस्त भी था। इंजीनियर की पत्नी ने लॉकडाउन का पालन कराने की बात की। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए घर के बाहर चाय नाश्ता कराया। पति को कोरोना संक्रमण का खतरा समझाया और घर वापस जाने की बात की। डॉक्टर महिला ने कहा कि अपने पति से कहा कि कोरोना से कोई रिश्ता नहीं है। जिसके बाद इंजीनियर को दोस्त के वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Lockdown: ड्रोन कैमरे में कैद होते ही गिरफ्तार हुए 8 लोग

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग