25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: ड्रोन कैमरे में कैद होते ही गिरफ्तार हुए 8 लोग

Highlights . खोड़ा इलाके में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. ड्रोन कैमरों के माध्यम से हुए कैद. फिर पुलिस ने की कार्यवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 4:17 PM IST

dron.png

गाजियाबाद। खोड़ा इलाके में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ड्रोन कैमरे के जरिये पुलिस क्षेत्र पर नजर बनाए हुई थी। जुआरी छत पर इक्ट्ठा थे। लेकिन आसमान से पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से देख लिया और कैमरे में कैद हो गए। ड्रोन कैमरा देखते जुआरी भागने लगे तो यह भी साफ हो रहा है। इन 8 जुआरियों को खोड़ा पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: यूपी के इस जिले में शुरू हुआ देश का पहला Open COVID-19 सैंपलिंग सेंटर

एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठे ना हो और घर से बाहर ना निकलें। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ उन्हें चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खोड़ा थाना पुलिस द्वारा भी ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक छत पर 8 युवक एक साथ बैठे हुए दिखाई दिए। जिन्हें चिन्हित करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी ने सभी लोगों से अपील की है कि हर हाल में लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ऑन डिमांड होती थी शराब की होम डिलीवरी, चुकानी पड़ती थी यह कीमत

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग