
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में कोविड-19 (COVID-19) सैंपलिंग सेंटर खोला गया है। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुरू किए गए ओपन कोविड-19 सैंपलिंग सेंटर को लेकर जनपद प्रशासन देश का पहला बता रहा है। मंगलवार को डीएम ने सैंपलिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि लगातार कोरोना वायरस की जाँच करते समय इसके संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। जिससे ध्यान में रखते हुए एनजीओ की मदद से सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को लेकर इससे पहले दो बड़ी समस्याएं थी जिनमें पीपी किट पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। दूसरा यह कि जो सैंपल की टेस्टिंग लार्ज स्केल पर नहीं हो पा रही थी। इसके बाद बड़े स्तर पर यहां जांच की जा सकेगी। इसके लिए सैंपल बूथ कलेक्शन तैयार किया गया है। जब इस बूथ के अंदर ही सैंपल लिया जाएगा तो बार-बार पीपीके बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि जिस तरह से कोविड-19 वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज करने वाले कुछ चिकित्सक भी इसके शिकार हुए हैं तो उसमें भी कमी आएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशासन कोविड-19 को लेकर बेहद गंभीर है और लगातार होम क्वॉरेंटाइन वालों पर भी निगरानी बनाए हुए है। ताकि कोविड-19 का यह खतरनाक वायरस अन्य लोगों को प्रभावित न कर सके।
Updated on:
8 Apr 2020, 8:58 AM IST
Published on:
8 Apr 2020, 8:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.