25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑन डिमांड होती थी शराब की होम डिलीवरी, चुकानी पड़ती थी यह कीमत

Highlights . लॉकडाउन के बीच भी लगातार बेच रहा था शराब. फोन पर बुकिंग कर करता था होम डिलीवरी. दोगुने रेट पर बेची जा रही थी शराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 3:37 PM IST

wine.png

शामली। लॉकडाउन के दौरान झिंझाना थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का गोरखधंधा सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसमें 2 पेटी यूपी और एक हरियाणा की बताई जा रही है। पुलिस में शराब तस्कर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: Noida में 30 परिवार के 200 लोगों को कराए गए क्वारंटाइन, संदिग्ध मिलने पर अलर्ट हुआ प्रशासन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब की तस्करी का यह गोरखधंधा लॉकडाउन के बाद से किया जा रहा था। तस्कर क्षेत्र में शराब सप्लाई के लिए होम डिलीवरी तक करते थे। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक झिंझाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।

उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कई दिनों से शराब तस्करी का गोरखधंधा क्षेत्र में फल फूल रहा है। इसके साथ ही घर-घर लोगों को शराब भी पहुंचाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद जब आबकारी टीम और पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच की तो यह मामला सही पाया गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके से तीन शराब की पेटी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य साथ ही पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिंट रेट से डबल रेट पर बेची जा रही थी शराब

लॉकडाउन के दौरान देशभर में शराब के ठेके बंद है। इसी का फायदा शराब तस्कर उठा रहे हैं। प्रिंट रेट से डबल पर शराब बेची रही है। यहां तक की अंग्रेजी शराब के शौकीन देशी पी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: यूपी के इस जिले में शुरू हुआ देश का पहला Open COVID-19 सैंपलिंग सेंटर

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग