शामली

महिला के दो युवकों से थे अवैध प्रेम संबंध, पति को रास्ते से हटाने के लिए उठा लिया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

Highlights: -थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में संजीव नाम के व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला था -जिसके बाद परिजनों ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था -जिसमें थानाभवन पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 4:21 PM IST
screenshot_from_2020-02-08_16-14-09.jpg

शामली। जनपद में एक महिला ने प्रेम संबंधों के चलते अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या को अंजाम दे डाला। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल आरोपी पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में संजीव नाम के व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला था। जिसके बाद परिजनों ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें थानाभवन पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बताया कि संजीव की पत्नी रानी का पूर्व में गांव के ही मुकेश व सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी और सोनू और रानी आपस में दोनों शादी करना चाहते थे। जिसमें पति रोड़ा अटका हुआ था। पत्नी ने 26 जनवरी की रात्रि मुकेश व सोनू को बताया कि उसका पति खेत में अकेला है।

इसके बाद मुकेश व सोनू खेत पर पहुंच गए और मृतक संजीव के साथ बैठकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद संजीव की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए पास के ही एक खेत में डाल दिया। अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं पूरे मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हत्या चर्चा का विषय बनी हुई है।

Updated on:
8 Feb 2020, 4:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़