पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्कवायड की टीम को मौके पर बुलवाकर मामले की बारीकी से छानबीन कराई। काले रंग की फॉर्च्यूनर कार का रजिस्ट्रेशन सहारनपुर का है। उस पर UP 11 AD 0100 नंबर की प्लेट लगी है। एसपी सिटी (SP City) सतपाल अंतिल ने बताया कि गाड़ी में एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। युवक के शरीर पर को गोलियों के साथ ही धारदार हथियार से काटने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय गाड़ी के पास दो व्यक्ति खड़े थे। शायद वह छोड़ कर चले गए होंगे। गाड़ी का एक टायर पूरी तरह से पंचर था।