शामली

तमंचे के बल पर फाइनेंसर से लूट करना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार, दो फरार

Highlights: -थाना भवन क्षेत्र में हुई थी लूट -पुलिस ने दो बदमाशों को जेल भेजा -लूट में शामिल बाईक, दो तमंचे व 59 हजार रुपये बरामद
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2021, 2:39 PM IST
screenshot_from_2021-02-27_14-34-09.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। कस्बा थाना भवन के जाफरपुर गांव के जंगल मे मंगलवार की देर रात चार लोगों ने तमंचे के बल पर फाइनेंसर से एक लाख रुपये लूट लिए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। दरअसल, भारत फाईनस एंकलूजन बैंक के मैनेजर प्रिंस कुमार निवासी हरियाणा शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा से रिकवरी के एक लाख रुपये लेकर निकला था। जैसे ही वह थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर के जंगल मे बनी चम्मच फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे दो अज्ञात बाईक सवारों ने उसकी बाईक मे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया।

वहीं पर खेत में घात लगाए बैठे दो अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करके उसके पास से एक लाख रुपये, बाईक, टैबलेट, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। घटना का सम्बन्ध दो थाना क्षेत्रो से होने के चलते थानाभवन थाना प्रभारी और गढ़ी अब्दुल्ला चौकी टीम ने संयुक्त रूप से पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए दो बदमाश साजिद उर्फ बेदू निवासी बुंटा, टोनी उर्फ विपिन निवासी खेड़ा गदाई को खेड़ा गदाई नहर के पुल से लूट में शामिल बाईक, दो तमंचे व 59 हजार पचास रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसपी शामली सुकीर्ति माधव ने बताया कि लूट में शामिल दो बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दो बदमाश गुफरान व जावेद मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है। जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा