शामली

यूपी: मामूली बात पर रिटायर्ड फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

दाेस्त ने दिया वारदात काे अंजाम घटना काे अंजाम देकर आराेपी फरार
2 min read
Mar 23, 2021
murder
जखीरा पुल के पास ड्यूटी पर तैनात था एएसआई।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली। गांव लाक में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के दोस्त पर है परिजनों ने दाेस्त काे नामजद करते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव लाक में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राज सिंह के बेटे 45 वर्षीय धीरज का अपने घर से कुछ दूरी पर गांव के बाहरी हिस्से पर फार्म हाउस है। वह सोमवार रात लगभग 10 बजे फार्म हाउस पर थे। रात के समय अचानक फार्म हाउस से गोली चलने की आवाज आई तो स्वजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां धीरज म्रत हालत में पड़ा था और फार्म हाउस पर कोई नहीं था। पुलिस अधीक्षक सुकीíत माधव, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, नगर कोतवाली शामली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्वजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाव के लोगों से पता चला है कि गांव निवासी ही एक व्यक्ति के साथ लेनदेन का विवाद है। संभवत झगड़ा होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि फार्म हाउस पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं, पुलिस ने उन्हें खंगालना शुरू कर दिया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस अधीक्षक सुकुर्ति माधव का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष थाना कोतवाली शामली मय फोर्स के गांव लांक पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शामली तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने भी ग्राम लांक पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर थाना कोतवाली शामली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जानकारी हुई कि मृतक धीरज तथा आरोपी नीटू दोनों दोस्त थे तथा अक्सर एक दूसरे के साथ रहते थे।

Published on:
23 Mar 2021 08:46 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर