मेरठ. वर्ष 2020 के मार्च से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण कुछ माह काबू में रहने के बाद एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं लोगों को एक बार फिर से मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अब लोगों काे दोबारा से लॉकडाउन ( lockdown ) की आशंका की चिंता सता रही है।