
शामली. कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन से गरीबों के लिए पैदा हुई परेशानी से निपटने के लिए हर कोई अपने स्तर पर पूरी मदद कर रहा है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन है, इस संकट में सामाजिक लोग भी उन ग़रीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं, जो इस वक्त भोजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में कैराना सपा विधायक नाहिद हसन भी गरीबों के लिए खाने पीने की सामग्री के पैकेट बड़े पैमाने पर बांट रहे हैं। इस मौके पर सपा विधायक नाहिद से प्रदेश की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार की नाकामियों पर जमकर निशाना साधा। नाहिद हसन ने कहा कि इस त्रासदी से निपटने के लिए विपक्ष के लोग जमीन पर काम कर रहे हैं और सरकार बस तालियां बजवाने और दीपक जलवाने में लगी है।
यह भी पढ़ें: जमातियों के खिलाफ झूठी खबर का पर्दाफाश होने पर देवबंद के मुफ्ती ने पुलिस के लिए इन शब्दों का किया इस्तेमाल
आपको बता दे कि कैराना विधानसभा से सपा विधायक नाहिद हसन ने 21 दिन के इस लॉकडाउन में गरीब जनता को राहत पहुंचाने के लिए राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम शुरू कर रखा है। इसके अलावा उन्हेंने जिलाधिकारी राहत कोष में 10 लाख रुपए और उत्तर प्रदेश सरकार राहत कोष में भी 10 लाख रुपए की राशि दे चुके हैं। गरीबों को राशन वितरण के सिलसिले में शामली पहुंचे नाहिद हसन ने गरीबों में राशन की सामग्री के पैकेट वितरित करते हुए बताया कि वह अपने वालिद के नाम पर गरीबों में राशन वितरण कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम विपक्ष में रहते हुए भी गरीबों की मदद कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन लोगों के लिए कुछ नहीं सोच रही है।
यह भी पढ़ें: नाबालिक बहन के साथ भाई जीतू ने पहले किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर कर दी हत्या
गरीबों के लिए सामग्री वितरित कर रहे विधायक ने यह भी बताया कि सरकार केवल कागजों पर चल रही है। सरकार ने गरीबों के लिए 1000 रुपए खाते में देने की जो बात कही है। अभी तक किसी के भी खाते में एक पैसे भी नहीं आए हैं। उन्होंने आसंका व्यक्त की कि 14 तारीख भी निकल जाएगी और किसी के भी खाते में पैसा नहीं आएगा। सरकार केवल दीपक जलाने और ताली बजवाने का काम कर रही है।