
नोएडा. सलारपुर गांव की जेजे कॉलोनी में भाई बहन के रिश्ते कलंकित करते हुए ममेरे भाई ने अपनी आठ साल की नाबालिक बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार दी। आरोपी ने घिनौनी हरकत करने के बाद पहचान छुपाने के लिए दुष्कर्म के बाद मासूम की गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिक बच्ची के शव को कबाड़ में छुपा कर भाग गया। बच्ची के गायब होने के बाद जब उसकी तलाश शुरू की गई तो उसका शव कबाड़ में मिला। इसके साथ ही घटना सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इसके साथ ही परिवार वालों की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना-49 पुलिस की गिरफ्त में खड़े जीतू पर अपनी नाबालिक फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है। परिवार वालों गायब बच्ची का शव सलारपुर गाँव की जेजे कॉलोनी स्थित कबाड़ के गोदाम में मिला था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मृतक बच्ची के पिता की शिकायत पर लड़की के ममेरे भाई जीतू के खिलाफ हत्या, रेप और पॉस्को एक्टमें मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया की उसने अपनी ममेरी नाबालिक बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया। फिर उसके बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को डर था कि कहीं मृतिका इस घटना के बारे में घर में बता देगी। इसको लेकर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 19 वर्ष है और 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
Published on:
5 Apr 2020, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.