25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद में जगह-जगह की जा रही है ड्रोन कैमरे से निगरानी

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के हैं आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Apr 2020, 2:30 PM IST

police22.png

गाजियाबाद. देशभर में कोरोनावायरस को लेकर पूरी तरह लॉकडाउन किया हुआ है। प्रशासन और पुलिसकर्मी लोगों को लगातार घरों में रहने की ही अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बादवजूद कुछ मानने को तैयार नहीं है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए गाजियाबाद के एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की राम पार्क कॉलोनी, खुशहाल पार्क, कासिम विहार, चमन विहार, दौलत नगर समेत अन्य कई कॉलोनियों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान एसपी देहात ने कहा कि यदि कोई भी बेवजह सड़क पर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किए जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: इस महामारी के वक्त में भी भ्रष्ट डाल रहे हैं गरीब के राशन पर डाका, सरकारी अफसर की शर्मनाक करतूत आई सामने
इसके अलावा एसएसपी के निर्देश पर साहिबाबाद इलाके में भी मेन सड़क के साथ-साथ छोटी-छोटी गलियों में भी पुलिस की ओर से पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है , जिसके चलते यहा थाना साहिबाबाद के थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं, लोगों को साफ तौर पर बताया भी जा रहा है कि यदि किसी ने भी लॉकडाउन तोड़ने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस पूरे मामले में खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी लोगों से लगातार अपील कर रही हैं कि वे लॉकउनका पालन करें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग