शामली

कोरोना संदिग्ध की मौत, पूरी कालोनी में फैली दहशत

Highlights हरियाणा से शामली आए एक वृद्ध की तबियत खराब हाेने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोराना जांच के लिए उनका नमूना लिया था। जांच रिपाेर्ट आने से पहले ही वृद्ध की माैत हाे गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 11:50 AM IST
Coronavirus: राजकोट सिविल अस्पताल की एक और महिला चिकित्सक को कोरोना, अहमदाबाद कोविड अस्पताल में दे रही थी ड्यूटी
Coronavirus: राजकोट सिविल अस्पताल की एक और महिला चिकित्सक को कोरोना, अहमदाबाद कोविड अस्पताल में दे रही थी ड्यूटी

शामली। जिले में एक ( COVID-19 virus ) कोरोना संदिग्ध की की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने वृद्ध का सैम्पल लिया गया था, लेकिन देर रात ही वृद्ध की मौत हो गई। मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध के शव काे अपने कब्जे में ले लिया। इस माैत के बाद से बाद आस-पास के लाेग भी दहशत में हैं।

घटना कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेम नगर की है। दाे दिन पूर्व ही यहां आए 80 वर्षीय सहदेव सिंह की माैत हाे गई। वह हरियाणा से अपने घर शामली आए थे। इनकी तबियत खराब थी। सूचना पर शुक्रवार की दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहदेव का ( COVID-19 ) कोरोना सैम्पल लिया था, लेकिन देर शाम ही उनकी की मौत हो गई।

सहदेव की मौत से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को अपने साथ ले गई। नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ दीपा पंवार ने बताया कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके शव को लेकर गई है। सहदेव सिंह की दाे दिन बाद कोरोना की रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अब इस माैत के बाद सभी यह उम्मीद कर रहे हैं कि वृद्ध की कोरोना वायरस ( Corona virus )
रिपाेर्ट निगेटिव आए।

Updated on:
13 Jun 2020, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़