शामली

Shamli: हजारों डॉलरों की माला पहनकर दुल्‍हन को लेने पहुंचा दूल्‍हा

Highlights Shamli के झिंझाना कस्‍बे में हुई शादी बनी चर्चा का विषय Kairana से बारात लेकर आया था दूल्‍हा शोएब फार्म हाउस में हुआ था सभासद की दो बेटियों का निकाह
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 4:15 PM IST
dollar1.jpg

शामली। आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी लेकिन शामली (Shamli) के झिंझाना में गुरुवार रात को ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा अब पूरे जनपद में हो रही है। कस्‍बे में दुल्‍हन के लेने आए दूल्‍हे को देखकर सब चौंक गए। उसके गले में डॉलरों (Dollars) की माला पड़ी थी। माले में अनगिनत डॉलर पिरोये गए थे।

कपड़ा व्‍यापारी हैं पिता

झिंझाना में गुरुवार रात को सभासद कामिल कुरैशी की दो बेटियों की शादी थी। यासमीन परवीन व बुशरा परवीन की शादी समारोह एक फार्म हाउस में था। यासमीन का निकाह कैराना (Kairana) के शोएब के साथ तय हुआ था। जबकि बुशरा का निकाह कांधला (Kandhla) के मोहम्मद शादाब से तय हुआ था। शोएब के पिता हाजी जमशेर कपड़ा व्यापारी हैं। शोएब निकाह के लिए फूलों की जगह डॉलरों की मामला पहनकर आया था। उसके गले में हजारों डालरों की माला थी। माला को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई।

दिल्‍ली से मिलती है ऐसी माला

सभासद कामिल कुरैशी का कहना है कि उन्‍होंने बेअियों का निकाह धूमधाम से किया है। डॉलरों की चर्चा अब पूरे जनपद में हो रही है। हालांकि, किसी ने भी यह बताया कि माला कितने की मिली है या ये डॉलर कहां से आए हैं। चर्चा है कि डॉलरों की माला दिल्ली में किराए पर भी मिलती है।

Updated on:
8 Feb 2020, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़