शामली

Video: पुलिस की डायल 100 गाड़ी से निकालकर शख्स ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, दो पुलिसकर्मी निलंबित

युवक की पिटार्इ से हत्या तक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
2 min read
Nov 27, 2018
news
Video: पुलिस की डायल 100 गाड़ी से निकालकर शख्स ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, दो पुलिसकर्मी निलंबित

शामली।यूपी के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हथवा में एक युवक की पुलिस की गाड़ी से खींचकर दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया।परिजनों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने डायल 100 की गाड़ी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

इस वजह से पुलिस कर्मियों के सामने ही कर दी थी युवक की हत्या

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र उर्फ तरशपाल सोमवार को शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। बताया जा रहा है इस बीच में गांव के ही हसीन, रिफ़ू, सहादत, वासर, विसुर, सदाकत, आगिर आदि पहुंचे और गाली गलौज कर रहे। युवक राजेंद्र की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने मौके से शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे राजेंद्र को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान गांव के ही इन लोगों ने पुलिस की गाड़ी से युवक राजेंद्र को खींचकर उसकी जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी और तब तक युवक की पिटाई करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के सामने जब दबंगो के द्वारा की गई युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मौके पर युवक की पिटार्इ से मौत का यह वीडियो वायरल हो गया।

परिजनों की मांग पर पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

वहीं मृतक के परिजनों ने जानकारी मिलते ही गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हत्या के बाद सभी नामजद आरोपी मौके फरार होने में कामयाब रहे और पुलिस ने हत्या की धाराओ में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए डायल 100 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर डायल 100 पीसीआर पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
27 Nov 2018 06:52 pm
Published on:
27 Nov 2018 06:52 pm