
यूपी के इस जिले में मिली बंपर नौकरियां, देखें वीडियो
बिजनौर।शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस मेले के माध्यम से टेक्निकल और नॉन टेक्निकल बच्चों का इंटरव्यू के माध्यम से बड़े कंपनियों में चयन किया गया।इस मेले के माध्यम से जनपद के हजारों बच्चों को रोजगार देकर उसके भविष्य को बनाने का काम आईटीआई और जिला प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें बंपर तरीके से नौकरी मिली।
हजार से भी ज्यादा युवकों काे मिली नौकरी
बिजनौर के आईटीआई प्रांगण में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में बेरोजगार युवकों और युवतियों को रोजगार देने का काम किया गया।मेले का आयोजना जिला प्रशासन द्वारा कराया गया।जिसमें कौशल विकास योजना के छात्र और छात्राओं सहित आईटीआई के छात्र-छात्राआें रोजगार के कर्इ कंपनियों ने इंटरव्यू लिये।वहीं इस मेले का उद्घाटन बिजनौर सांसद कुँवर भारतेंद्र ने किया।आईटीआई के कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मेले के आयोजन में नोएडा, दिल्ली समेत अन्य जिलों की करीब 28कंपनियों ने हिस्सा लिया।इस मेले में जिले के करीब 2000 छात्र छात्राओं ने इंटरव्यू दिया।जिनमें से एक हजार अधिक छात्र-छात्राआें का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से हुआ। सभी छात्रों को नियुक्ति पत्र भी जारी किये जा रहे है।
Published on:
27 Nov 2018 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
