शामली

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का बड़ा दावा, कहा- योगी सरकार कैराना से पलायन रोकने में कामयाब रही

खास बातें- कैराना में स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का दावा कहा- योगी आदित्यनाथ के शासन में कैराना की स्थिति पूरी तरह से बदली बोले- पहले सरेआम होती थी व्यापारियों की हत्या, लेकिन अब शांति
less than 1 minute read
Aug 29, 2019
suresh-rana.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत होने के बाद पहली बार गृह जिले पहुंचे भाजपा नेता सुरेश राणा का हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान एक बार कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दोहराया कि कुछ वर्ष पूर्व कई हिंदू परिवारों को कैराना से विस्थापन का दंश झेलना पड़ा था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन में स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार कैराना से पलायन रोकने में पूरी तरह से कामयाब हुई है। बता दें कि उक्त बातें सुरेश राणा ने कैराना में आयोजित एक स्वागत समारोह में कही।

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही कैराना है, जहां पहले लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता था। यह वही कैराना है, जहां व्यापारियों की सरेआम हत्या हो जाती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के शासन में अब कैराना में शांति है। यहां के लोग मुख्यमंत्री काे धन्यवाद देते हैं।

सुरेश राणा ने आगे कहा कि शामली की विद्युत समस्या को देखते हुए योगी सरकार ने 738 करोड़ रुपए का एक बिजलीघर मंजूर कर दिया है। इसके अलावा सरकार शामली में तमाम योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि कैराना के लिए सीएम योगी ने एक पीएसी कैंप की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि जिले में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर सुरेश राणा का जोरदार स्वागत किया गया।

Published on:
29 Aug 2019 06:08 pm
Also Read
View All
जयमाला के बाद दुल्हन के मोबाइल पर आया मैसेज, शादी टूटी; सदमे में बिचौलिए को पड़ा हार्ट अटैक

तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली