शामली

महिला थाने पहुंचा युवक बोला मैडम मेरी शादी करा दो वर्ना..

महिला थाने पहुंचकर युवक बाेला घर वाले नहीं करा रहे शादी पहले प्रशासनिक अधिकारियाें से भी लगा चुका है गुहार
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 6:44 PM IST
shamli.jpg
महिला थाने में युवक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली. महिला दिवस से अगले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला साामने आया है। महिला थाने पहुंचे एक युवक ने शादी कराए जाने की गुहार लगाई है। थाने पहुंचकर युवक ने कहा है कि मैडम मेरी शादी करा दो मैं कब तक कुंवारा रहूंगा।

जब पुलिस थाने में पूछा गया कि शादी क्याें नहीं हाे रही ताे युवक ने बताया कि उसकी हाईट कम है। वह सिर्फ दाे फिट का है। इतनी कम हाइट हाेने की वजह से उसकी शादी नहीं हाे पा रही। इस पर महिलापुलिसकर्मियाें ने उसे समझाया कि इसके लिए उसने अपनी हाइट काे दाेष नहीं देना है। युवक ने अपने अपने परिजनाें ने पर भी आराेप लगाया कि और कहा कि उसके परिजन जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे।

शामली जनपद के कैराना कस्बे के निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम की हाइट करीब दाे फीट है। मोहम्मद अजीम पिछले कई महीनों से शादी को लेकर के काफी परेशान है। वह लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर के शादी की गुहार लगा रहा है। मंगलवार काे भी उसने शामली महिला थाने पहुंचकर के पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। उसका कहना है कि महिला थाने के साथ-साथ एसडीएम की ओर कोतवाल से भी कई बार शादी कराने की गुहार लगा चुका है लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई। उसका कहना है कि वह एक मजदूर है। अजीम का कहना है कि उसके परिवार के लोग भी उसकी शादी नहीं करा रहे हैं जिसके चलते अब उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहारा लेकर शादी कराने की गुहार लगा रहा है। इससे पहले भी अजीब कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा