शामली

गजब! इस शहर में Traffic Police ने जमकर काटे चालान, वाहनों पर लगाया 2.25 करोड़ जुर्माना

Highlights: - शामली में परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाया सवा दो करोड़ रुपये का जुर्माना - कलेक्ट्रेट में सांसद के समक्ष विभाग ने रखे आंकड़े - मात्र 9 महीनों में किए गए इतनी बड़ी संख्या में चालान
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2021, 10:39 AM IST
challan-amp-1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को लेकर के विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान परिवहन विभाग ने वाहनों के खिलाफ किए गए चालान व उनसे वसूली गई रकम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारी और शामली डीएम मौजूद रही। दरअसल, शामली जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर कलेक्ट्रेट के सभागार में सांसद कैराना प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे सांसद को विस्तार से अवगत कराया।

संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों की संख्या, एवं घायलों की संख्या में विगत वर्ष की भांति कमी आई है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने विभिन्न अपराधों में की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया।एक अप्रैल 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक 27,590 चालानों की कार्रवाई की गई है। जिसमें 02 करोड़ 26 लाख रुपए का शुल्क वसूला गया। सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत लगातार जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान सांसद प्रदीप चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रोड पर चलते समय पता नहीं आदमी बहुत सारी चीजों को क्यों भूल जाता है और यातायात का उल्लंघन करता है। यातायात के नियमों का पालन नहीं करता है। मोबाइल पर बात करने वाले एवं शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले लोगों को अधिक जागरूक किया जाये। जनपद में जो 12 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, सभी ब्लैक स्पॉट पर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाने की जरूरत है। जिसमें संबंधित द्वारा बताया कि सभी ब्लैक स्पॉट पर कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगे होने की स्थिति बहुत ही कम दिख रही है। जिससे घटना होने की संभावना रहती है, इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर जरूर लगावाये जाये और इसके लिए उनको जागरूक भी किया जाए। बैठक में सांसद ने एनएचआई के अधिकारियों से शामली बाईपास निर्माण कार्य को लेकर बाईपास के कार्य को गति देते हुए पूरा करने के लिए कहा।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा