शामली

शामली में फिल्म देखकर लौट रहे युवकों को पेट्रोल पंप स्वामी ने नहीं दिया तेल! पुलिस बोली- सही किया

दोनों युवकों के पास हेलमेट नहीं था। शामली एसपी ने नो हेलमेट नो फ्यूल के निर्देश दिए हुए हैं। फिल्म देखकर दोनों युवक तेल लेने गए तो पेट्रोल पंप स्वामी ने तेल देने से इंकार कर दिया।
2 min read
May 12, 2026
traffic rule
हेलमेट लगाने के लिए जागरूकता करता ट्रैफिक पुलिसकर्मी ( फोटो स्रोत शामली पुलिस )


Traffic rules: शामली में फिल्म देखकर लौट रहे युवकों को पेट्रोल पंप स्वामी ने तेल देने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ा तो पुलिस भी आ गई। बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन की शिकायत की लेकिन पूरा मामला जानने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी कह दिया कि इन युवकों को पेट्रोल नहीं देना है। इसके बाद पुलिसकर्मियों की ओर से इन युवकों को चेतावनी दी गई कि यदि आगे से भी उन्होंने लापरवाही की तो तेल नहीं मिलेगा।

जानिए क्यों नहीं दिया गया तेल

आप सोच रहे होंगे कि आखिर इन बाइक वालों ने ऐसी क्या लापरवाही कर दी कि इन्हे तेल नहीं दिया गया ? तो जान लीजिए कि इन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। शामली में इन दिनों ''नो होलमेट नो फ्यूल'' अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत पेट्रोल पंप स्वामी ने इन्हे तेल देने से इंकार कर दिया। बाइक सवार युवा फिल्म देखकर निकले थे और इनकी बाइक में इतना तेल नहीं था कि ये घर वापस लौट सके। इसी दौरान दोनों युवक दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे जहां पहले से ही लिखा हुआ था कि यदि हेलमेट नहीं है तो तेल भी नहीं है। इन लड़कों ने सेल्समैन से बाइक की टंकी में तेल डालने के लिए कहा लेकिन सेल्समैन ने साफ इंकार कर दिया। इस दौरान बहस होने लगी। कुछ देर बार बाद पुलिस भी आ गई। इस पर युवकों ने तेल ना देने का आरोप लगाया लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी साफ कर दिया कि अगर तेल चाहिए तो हेलमेट लगाना पड़ेगा। इसके बाद युवक चले गए और कुछ देर हेलमेट लगाकर तेल लेने पहुंचे।

एक ही दिन में हजारों रुपये की चालान ( Traffic rules )

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शामली में नो हेलमेट नो फ्यूल No Helmet No Oil अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत पेट्रोल पंपों पर ऐसे लोगों के तेल नहीं दिया जा रहा जो दुपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चल रहे हैं। इतना ही नहीं पूरे जिले में हेलमेट ना पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। एक ही दिन में 306 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहन स्वामियों पर हजारों रुपये का दंड लगाया गया। इनमें से 254 चालान बिना हेलमेट वालों के थे। इस दौरान पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया कि हेलमेट का चालान कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं है बल्कि जान की सुरक्षा की मजबूत ढाल है।

Published on:
12 May 2026 11:13 am
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर