शामली

कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान- देखें वीडियो

Highlights कोहरे के चलते हो सकता था बड़ा हादसा समय रहते छलांग लगाने पर बाल-बाल बचा ड्राइवर मौके से हटवाया गया ट्रक
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 4:20 PM IST
accident.jpg

शामली। कांधला कस्बे में शनिवार तड़के कोहरे के बढ़ते प्रकोप के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ा। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि समय रहते ट्रक ड्राइवर ने चलते ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई है। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को डिवाइडर से हटाया।

दरअसल यह पूरा मामला जनपद शामली के कांधला स्थित कस्बे के कैराना मार्ग बाईपास का है। जहां पर कोहरे के प्रकोप के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां पर ना ही तो कोई व्यक्ति था और ना ही कोई वाहन मौके से गुजर रहा था। जिसके चलते वहां पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। इस हादसे के दौरान ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई है। हालांकि सड़क हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को डिवाइडर से हटवाया है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा