जानकारी के अनुसार, महानगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी युवक गुडग़ांव की एक (MNC) मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। युवक दस लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम करता है। 21 जून 2018 को उसकी शादी ग्रेटर नोएडा निवासी इंजीनियर युवती से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से दोनों में कुछ अनबन रहने लगी। जिसके चलते शादी के मात्र डेढ़ माह बाद ही पति-पत्नी अलग अलग रहने लगे।