11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत

Highlights बाइक से बिजनौर आ रहे थे पति-पत्नी और बेटा घायल अवस्था में पति को अस्पताल में कराया गया भर्ती 5 साल के बेटे और मां ने मौके पर ही तोड़ा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Dec 2019, 8:03 PM IST

road.jpg

बिजनौर। नूरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम विवेक कॉलेज के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ट्रेड वॉर के चलते चीन की 5 बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में कर सकती हैं 800 करोड़ का निवेश

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रावली निवासी दीपक, अपनी पत्नी ज्योति एवं पांच साल के बेटे पीयूष के साथ बाइक से बिजनौर आ रहे थे। विवेक कॉलेज के पास देर शाम दीपक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी बीच बाइक से महिला एवं उसका पांच साल का बेटा नीचे गिर गए। अज्ञात वाहन ने इन दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार, शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा मौके पर पहुंच गये। मां-बेटे का शव अस्पताल भिजवा दिया। वहीं घायल दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस चालक ने दीपक को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया। काफी देर तक परिजन एवं पुलिस घायल दीपक की तलाश करती रही, लेकिन घायल का किस अस्पताल में इलाज चल रह है ।यह पता नहीं चल पाया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचने शुरू हो गये हैं। वहीं मौके पर एक और बाइक पड़ी मिली है। इस बाइक पर सवार लोगों का भी कोई पता नहीं चल पाया है।