शामली

दिवाली की पूजा कर रहा था परिवार, तभी रिक्शा चालक ने चलाया म्यूजिक सिस्टम, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर का है -शनिवार देर रात रिक्शा में म्यूजिक सिस्टम बंद कराने को लेकर हुआ था विवाद -रिक्शा चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2020, 12:55 PM IST
screenshot_from_2020-11-15_12-51-05.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

शामली। जनपद के गांव जमालपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर की है। जहां शनिवार देर रात दीपावली के दिन गांव में भूपेंद्र का परिवार दिवाली पूजन कर रहा था। इस दौरान पड़ोस का ही रिक्शा चालक हरिओम अपनी रिक्शा में म्यूजिक सिस्टम बजाता हुआ घर पहुंचा, तो पूजा अर्चना करने वाले भूपेंदर और उसके बेटे गौरव व मोंटी ने म्यूजिक बंद करने के लिए कहा।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच बचाव कराते हुए चलता कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद गौरव और मोंटी चाकू लेकर आए और हरिओम पर चाकुओ से हमला कर दिया। इस दौरान हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए घायल हरिओम को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए झिंझाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका रात भर उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

हरिओम की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया हरिओम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई गौरव और मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक हरिओम के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा