26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम महिला ने दीये जलाकर की मां लक्ष्मी की पूजा, धूमधाम से मनाई दिवाली

Highlights - पीएम मोदी के आह्वान पर मुस्लिमों ने जलाए दिवाली पर दीये- शहीदों और अयोध्या के नाम पर जलाए देसी घी के दीये- कहा- दीपावली पर्व हमारे देश की सुख-समृद्धि का प्रतीक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2020, 11:28 AM IST

meerut2.jpg

मेरठ. देश के शहीदों के नाम मेरठ में एक मुस्लिम महिला ने भी दिवाली मनाई है। इस दौरान महिला ने देसी घी के दीये जलाए और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका ने बताया कि उन्होंने दीपावली का त्यौहार का पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने बताया कि एक दीया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जलाया है। वहीं एक दिया देश के ऊपर शहीद हुए जवानों के नाम पर जलाया है। कुछ दिये उन्होंने कटटरपंथियों और लवजिहाद के खिलाफ जलाए हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व भाजपा विधायक ने दिवाली पर सरेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका ने शहीन परवेज ने बताया कि उन्होंने देशद्रोहियों के खिलाफ दिये जलाकर देश भाईचारे और अमन की कामना की है। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से ईद मनाती हैं। उसी तरीके से हिंदू धर्म के भी सभी पर्वों को मनाती हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे घर में दीवाली से रोशनी की और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने बताया कि देश के प्रत्येक निवासी को यहां की संस्कृति, सभ्यता, व्यवहार एवं रीति-रिवाजों के अनुसार चलना चाहिए। मुस्लिम राम भक्त शाहीन परवेज ने कहा कि हम राम के वंशज हैं, राम हमारे पूर्वज हैं। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। रामलला आने वाले समय में अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसको लेकर उन्हें भी खुशी है।

यह भी पढ़ें- जल्द होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी, ये नए चेहरे सरकार में होंगे शामिल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग