शामली

पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

- 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुआ था आतंकी हमला - शामली के रेलपार निवासी अमित कुमार भी हमले में हुए थे शहीद - प्रदेश सरकार ने शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 3:53 PM IST
shamli
पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

शामली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवान अमित कोरी के भाई को सीएम के आदेश के बाद शामली कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर नौकरी मिल गई है। डीएम ने शहीद के भाई को अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया। जवान के भाई ने डीएम सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

सीआरपीएफ काफिले पर हुआ था हमला

गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला हुआ था। इसमें शामली जनपद के दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें बनत निवासी प्रदीप कुमार व रेलपार निवासी अमित कुमार भी शामिल थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी। इसके तहत रेलपार निवासी शहीद अमित कुमार के भाई अर्जुन को शामली कलेक्ट्रेट में लिपिक की नौकरी प्रदान की गई है।

डीएम ने सौंपा ज्‍वाइनिंग लेटर

शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह ने शहीद के भाई अर्जुन को अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर सौंपा। अर्जुन ने डीएम व प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उसके भाई ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उसके पिता वृद्ध हैं और उन्हें नौकरी की सख्त जरूरत थी। प्रदेश सरकार ने उनके दुख-दर्द को समझा और उसे कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाई। इसके लिए वह और उसका परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है। डीएम अखिलेश सिंह ने भी अर्जुन को बधाई दी।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़

Ankit Baliyan Murder Case: ‘दिन-रात धमकियों का सामना करना पड़ता है’, सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित के परिवार को दिया मदद का भरोसा

पहले गोगी, फिर टिल्लू और अब अंकित बालियान, क्या 5 साल बाद फिर जागा पुराना गैंगवार? दिल्ली से शामली तक जुड़ रहे तार