शामली

तेजी से बदल रहा मौसम, शामली में दिन-रात के तापमान में भारी अंतर

Weather वेस्ट यूपी में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। शामली में दिन और रात के तापमान में दस डिग्री तक अंतर दर्ज किया जा रहा है।
2 min read
Oct 25, 2025
weather
प्रतीकात्मक फोटो

Weather दिवाली के बाद मौसम में हो रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

शाम के समय तेजी से बढ़ रही ठंड ( Weather )

शामली यमुना किनारे बसा जिला है। इसलिए यहां हालात और भी ठंडे हैं। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगती है। रात में लोगों को अब पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। रात में गरम कपड़ों तक के हालात बन रहे हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से ठंडक का अहसास होता है। यही कारण है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दिन और रात के तापमान में भारी अंतर ( weather )

शामली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। शामली के पड़ोसी जिले सहारनपुर में तापमान इससे कम है। शामली में दिन में तापमान 31 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ जाता है। इससे मौसम में गर्मी और सर्दी का अहसास बना हुआ है जो मानव शरीर के लिए ठीक नहीं है।

Published on:
25 Oct 2025 05:44 pm