25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान बदला मौसम कर ना दे बीमार! सहारनपुर में दिन-रात के तापमान में भारी अंतर

Weather : सहारनपुर में दिन और रात के तापमान में दस डिग्री तक का अंतर रिकार्ड किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Saharanpur

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत चैट जीपीटी )

Weather : अक्टूबर माह के अंत में मौसम में हो रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

शिवालिक की पहाड़ियों की वजह से भी बढ़ रही ठंडक

सहारनपुर शिवालिक की पहाड़ियों से सटा हुआ जिला है इसलिए यहां हालात और भी ठंडे हैं। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगती है। रात में लोगों को अब पंखे तक बर्दाश्त नहीं हो रहे और गरम कपड़ों तक के हालात बन रहे हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से ठंडक का अहसास होता है। यही कारण है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजले और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

24 घंटे तापमान में आ रहा 10 डिग्री तक बदलाव ( weather )

सहारनपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 29 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 19 डिग्री तक आ जाता है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग