श्योपुर

कूनो में चीता तिबलिश ने किया पहला शिकार

कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छोड़े गए चीते अब यहां के माहौल में ढलने लगे हैं। हाल ही में पार्क में छोड़ी गई मादा चीता तिबलिश ने यहां अपना पहला शिकार किया।

less than 1 minute read
Dec 05, 2022

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छोड़े गए चीते अब यहां के माहौल में ढलने लगे हैं। हाल ही में पार्क में छोड़ी गई मादा चीता तिबलिश ने यहां अपना पहला शिकार किया। मादा चीता तिबलिश ने वन्य चीतल का शिकार किया और अपनी भूख मिटाई। इस शिकार के बाद कूनो वन मंडल ने खुशी जाहिर की है।

आपको बता दें कि चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों के निर्देश के बाद कूनो वन मंडल के अधिकारियों ने पिछले 27 नवंबर को मादा चीता तिबलिश और एक अन्य चीते को बड़े बाड़े में छोड़ा था। इसके बाद से ये लगातार वन्य जीवों का शिकार करने की कोशिश करती रही लेकिन शिकार नहीं कर सकी। बाड़े के अंदर की बड़ी घास की वजह से भी उसे शिकार करने में मुश्किल हो रही थी। इसे देखते हुए कूनो के अधिकारियों ने शनिवार को बड़े बाड़े में 13 और चीतल छोड़े।

रविवार को किया शिकार
रविवार शाम को तिबलिश ने एक चीतल का शिकार किया और अपनी भूख मिटाई। वह बड़े चाव से अपना शिकार खा रही थी। अब वह प्राकृतिक रूप से वन्य जीवों का शिकार कर सकेगी, दूसरे चीते भी शिकार करके अपना पेट खुद भर रहे हैं।

Published on:
05 Dec 2022 04:51 pm
Also Read
View All