श्योपुर

कांग्रेस विधायक ने किससे कहा- वो लोग तुम्हें जोकर बना देंगे

MP Police: दतिया के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रदेश पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान उन्होंने विजयपुर उपचुनाव जीत के बाद आयोजित आभार सभा में दिया जिसको लेकर अब सियासत गर्म हो रही है।

2 min read
Dec 09, 2024

MP Police: मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को जीतने के बाद रविवार को कांग्रेस ने आभार सभा का आयोजन किया था। इस सभा में दतिया के भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने प्रदेश पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पुलिस के अलावा श्योपुर कलेक्टर पर भी बड़ा आरोप लगाया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस विधायक के बयान के बाद सियासत गरमा चुकी है।

तुम्हारा जोकर बना देंगे - कांग्रेस विधायक

सभा में भाषण देते हुए विधायक फूल सिंह बरैया ने स्थानीय प्रशासन को निशाना बनाते हुए कहा कि 'कांग्रेस का सिर्फ प्रत्याशी चुनाव लड़ता है लेकिन भाजपा की तरफ से सरकार के अधिकारी चुनाव लड़ते है।' उन्होंने आगे प्रदेश पुलिस पर टिपण्णी करते हुए आगे कहा कि 'आप किसी भी मजबूरी में भाजपा के लिए काम कर लो, लेकिन ध्यान रखना ये लोकतंत्र को खत्म कर देंगे और राजतंत्र हावी हो जायेगा, और जब ऐसा होगा तो तैयारी कर लो आपको जोकर बना देंगे।'

श्योपुर कलेक्टर पर भी लगाया आरोप

विधायक फूल सिंह बरैया ने इसके बाद श्योपुर कलेक्टर पर भी निशाना साधा और उनपर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'इन्होने पहले ही सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जीत का सर्टिफिकेट तो रामनिवास रावत को ही देंगे। लेकिन आप लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

मतदाताओं को धन्यवाद देने की सभा

कांग्रेस ने इस आभार सभा के आयोजन का उद्देश्य विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद देना था। बता दें कि, पिछले महीने यहां उपचुनाव हुए थे जिसमे कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा प्रत्याशी और तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को हरा दिया था। इस आभार सभा में एमपीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक फूल सिंह बरैया, नव निर्वाचित विधायक मुकेश मल्होत्रा, विधायक महेश परमार, दिनेश गुर्जर, पंकज उपाध्याय और बाबू जंडेल मौजूद थे।

Updated on:
10 Dec 2024 12:08 pm
Published on:
09 Dec 2024 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर