श्योपुर

मानव तस्करी: एक और बच्ची को बेचने का खुलासा, डेढ़ साल पहले 3 महिलाओं में से किसी ने बेचा था

MP News: दो साल की मासूम बालिका को लावारिस हालत में छोडऩे के मामले में सामने आए मानव तस्करी के नए एंगल में अब इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों द्वारा एक और बच्ची को बेचने का खुलासा हुआ है।

2 min read
Apr 28, 2026
mp news Human trafficking (source: patrika)

MP News: दो साल की मासूम बालिका को लावारिस हालत में छोडऩे के मामले में सामने आए मानव तस्करी के नए एंगल में अब इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों द्वारा एक और बच्ची को बेचने का खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को श्योपुर पुलिस की एक टीम ने बेची गई बच्ची को इंदौर से रेस्क्यू कर वहां के शिशु गृह में भर्ती कराया है। इस बालिका को भी लगभग डेढ़ साल पहले ही इन्हीं 3 महिलाओं में से किसी ने बेचा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य बच्चों खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की संभावना तलाश कर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

ट्रेन से 167 बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र लेकर जा रहा था ‘सद्दाम’, RPF ने ऐसे किया रेस्क्यू

जैविक माता-पिता की तलाश में खरगौन पहुंची पुलिस

इधर श्योपुर के सोईंकला में लावारिस छोड़ी गई बालिका के मामले में रविवार को रिमांड पर लिए गए 3 महिला सहित 4 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम सोमवार को खरगौन जिले में भी पहुंची। चार आरेापियों में शामिल एक महिला खरगौन की है और इसी के द्वारा बालिका को उसके माता-पिता से लेना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि खरगौन की आरोपी महिला ने 6 दिन की बच्ची को लेकर इंदौर की एक नर्स को दी और नर्स ने ब्यूटीपार्लर संचालिका को बच्ची दी। ब्यूटीपार्लर संचालिका मीडिएटर बनी और राजगढ़ निवासी आरोपी आकाश मूंदड़ा ने वर्ष 2024 में एक लाख रुपए में इस बच्ची को खरीदा। यही वजह है कि अब पुलिस मानव तस्करी के नेटवर्क की कड़ी भी जोड़ रही है। जिसमें सफलता भी मिली और सोमवार को इसी तरह की खरीद-फरोख्त में एक बच्ची को इंदौर में ही रेस्क्यू कर शिशु गृह में रखा गया।

आरेापी मूंदड़ा दंपती की रिमांड अवधि पूरी, कोर्ट ने जेल भेजा

मामले में बालिका को लावारिस हालत में जिले के सोईंकला गांव के पास नेशनल हाइवे पर छोडऩे वाले आरोपी मंूदड़ा दंपती आकाश और कृतिका की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी हो गई। जिसके बाद मानपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। न्यायालय के जेल वारंट के बाद पति आकाश को जहां श्योपुर जिले में, जबकि पत्नी कृतिका को शिवपुरी महिला जेल में भेजा गया है। मामले में आरोपी दंपती को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था और 24 अप्रेल को न्यायालय में पेश किया, जहां से 3 दिन की रिमांड मिली। जिसके बाद वापस सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

माता-पिता की तलाश जारी

आरोपियों से पूछताछ में डेढ़ साल पहले एक और बच्ची को बेचने का मामला सामने आया, जिसमें बच्ची को इंदौर से रेस्क्यू कर शिशु गृह में पहुंचाया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। वहीं श्योपुर में मिली बालिका के जैविक माता-पिता की भी तलाश की जा रही है।- सुधीर कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, श्योपुर

ये भी पढ़ें

थाईलैंड भेजकर म्यांमार में बेचा, नौकरी के नाम पर युवा तस्करी का बड़ा खुलासा
Published on:
28 Apr 2026 09:30 am
Also Read
View All