श्योपुर

कूनो में ‘चीता’ देख थम गईं टूरिस्ट की सांसें, सफारी करते कैमरे में कैद हुआ रोमांचक नजारा- Video

MP News: 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है सफारी, सफारी के दौरान टूरिस्ट को आकर्षित कर रहे चीते, Watch Video
2 min read
Oct 14, 2025
Cheetah shifting kuno to nauradehi
Project Cheetah india: मध्यप्रदेश का रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व है चीतों का तीसरा घर, जल्द होगी शिफ्टिंग। (photo: patrika file photo)

MP News: मध्य प्रदेश के जंगल टूरिस्ट से गुलजार हैं… टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ लवर्स की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक यहां सफारी का मजा ले रहे हैं। आलम ये है कि अक्टूबर का पूरा महीना एडवांस बुकिंग से फुल है। खासतौर पर कूनो नेशनल पार्क टूरिस्ट की पसंद बना हुआ है। क्योंकि यहां सफारी के दौरान उन्हें बाघ, तेंदुओं के साथ ही चीतों का दीदार भी हो रहा है।

बता दें कि ऐसा पहली बार है जब भारत की धरती पर टूरिस्ट चीते को जंगलों में दौड़ता, आराम करता देख रहे हैं। घने जंगलों से घिरे घास के मैदानों में नजर आए चीते टूरिस्ट का दिल जीत रहे हैं। उनके लिए सफारी के ये पल यादगार और सबसे रोमांचक बन गए हैं।

कैमरे में कैद हुआ नजारा

चीते को देख एक पल के लिए तो टूरिस्ट की सांसें थम गईं। लेकिन इस पल ने उन्हें रोमांच से भर दिया। वीडियो में चीता आराम करता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टूरिस्ट उसे देख रहे हैं और वो सिर उठाकर टूरिस्ट को देख रहा है।

1 अक्टूबर से शुरू की गई है सफारी


बता दें कि मानसून सीजन के बाद एमपी वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए 1 अक्टूबर से जंगल की दुनिया के दरवाजे खोले गए हैं। सफारी के लिए टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी सफारी का मजा लेना चाहते हैं, और भारत और एमपी के जंगल के इस नए प्राणी चीते को देखना चाहते हैं तो यहां देखें सफारी का पूरा टाइम टेबल...

Kuno national Park Safari Booking

73 साल बाद आबाद हुए भारत के जंगल

बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों को ट्रांसलोकेट किया गया है। साउथ अफ्रीका और नामीबिया से लाकर चीतों को यहां फिर से बसाया गया है। 73 साल पहले भारत की धरती से विलुप्त हुए चीतों ने एक बार फिर भारत के जंगलों को आबाद करना शुरू कर दिया है। बता दें कि भारतभर में मध्य प्रदेश ही वर्तमान में ऐसा टूरिस्ट प्लेस बन गया है जहां लोगों को चीता देखने को मिल रहा है।


एमपी के जंगलों में 29 चीते, 26 कूनो में, तीन को मिला दूसरा घर

वर्तमान में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 29 चीते हैं। इनमें से 3 चीते अपने दूसरे घर गांधी सागर अभयारण्य में हैं, जबकि कूनो नेशनल पार्क में 26 चीते हैं। इन 26 में से 19 शावक चीते हैं।

टूरिस्ट ने कहा लाइफ में दोबारा नहीं आएगा ये पल, यादगार सफारी

एक टूरिस्ट रश्मि शरद का कहना है कि ये पल हमारी लाइफ में शायद ही कभी दोबारा आए। लेकिन चीता देखकर वे धन्य हो गईं। इस पल को वो और उनका परिवार कभी नहीं भूल पाएगा।

Updated on:
14 Oct 2025 01:02 pm
Published on:
14 Oct 2025 01:02 pm