श्योपुर

एमपी में स्कूली बच्चों को ‘कागज’ में परोसा मिड-डे मील, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में स्कूली बच्चों में कागज में खाना परोसा गया।

less than 1 minute read
Nov 07, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां विजयपुर के स्कूल में बच्चों को कागज में खाना परोसा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। यह वायरल वीडियो 4 नवंबर का बताया जा रहा है।

इधर, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद एक्शन में आते हुए विजयपुर एसडीएम ने मिड-मील सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया गया।

पूरा मामला विजयपुर के हुल्लपुर माध्यमिक शाला का बताया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने कार्रवाई करते हुए भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड कर दिया है। मिड-मील में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। साथ ही बीआरसी और सीएसी को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

समूह ने अपने पक्ष में कहा- काम करने वाली महिलाएं कम थीं

समूह की तरफ से पक्ष रखा गया कि समूह में पांच महिलाएं हैं। दो महिलाएं बाहर थीं, जिसके कारण सात दिन से तीन महिलाएं ही काम कर रही थीं। बर्तन मांजने के लिए कोई नहीं था। इसलिए कागज पर भोजन परोसा गया।

कलेक्टर बोले- ऐसे व्यवहार स्वीकार नहीं

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में किसी भी स्तर पर इस प्रकार की अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Updated on:
07 Nov 2025 07:49 pm
Published on:
07 Nov 2025 07:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर