श्योपुर

MP अजब है! जनवरी में रिटायर हुए टीचर की बोर्ड परीक्षा में लगा दी ड्यूटी….

MP News: एमपी के शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जनवरी में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक बना दिया गया।

2 min read
Feb 08, 2026
retired teacher assigned duty in mp board exams (फोटो- ANI)

MP board exams: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आगामी 10 फरवरी से आयोजित की जाने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा में जिलास्तर पर तैयारियां की जा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग के अफसर इस कार्य में भी लापरवाही बरत रहे है। कुछ ऐसा ही मामला श्योपुर जिले के विजयपुर में सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उसकी सेवानिवृत्ति 31 जनवरी को ही हो गई। हालांकि अब विभागीय अफसर नाम हटाने की बात कह रहे है, लेकिन इस लापरवाही से नजर आ रहा है कि विभागीय अधिकारी बोर्ड परीक्षा के प्रति कितने गंभीर है। (MP News)

ये भी पढ़ें

2800 करोड़ की परियोजना के लिए बुंदेलखंड में शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, बांध-नहर भी बनेंगे

31 जनवरी में रिटायर हो गए थे शिक्षक

बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी परीक्षाओं के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें एक ऐसे शिक्षक की भी ड्यूटी पर्यवेक्षक के तौर पर लगा दी गई है जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए है। मामला विजयपुर विकासखंड का है, जिसमें डीइओ गर्ग द्वारा शासकीय हायरसेकंडरी स्कूल गसवानी के परीक्षा केंद्र के लिए शिक्षकों की ड्यूटी सूची जारी की है।

इस सूची में 15वें नंबर पर रतिराम जाटव, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोगियापुरा का नाम है। जबकि रतिराम 31 जनवरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके है, इसके बावजूद उन्हें बोर्ड परीक्षा में पर्यवेक्षक के तौर पर ड्यूटी आदेश जारी कर दिया गया। इस मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सवाल यह है कि क्या ड्यूटी आदेश जारी करने से पहले कर्मचारियों की सेवा स्थिति की जांच नहीं की जाती। (MP News)

इन्होने कहा….

हो सकता है शिक्षक नाम गलती से लिख दिया गया हो, लेकिन हम उसमें सुधार करवाकर हटा देते हैं और दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।- एमएल गर्ग, डीईओ श्योपुर

मुझे जानकारी मिली है कि मेरी ड्यूटी लगाई गई है। मैं तो रिटायर हो चुका हूं। इसकी जानकारी मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। अब आदेश में बदलाव हुआ है या नहीं, ये मुझे नहीं मालूम।- रतिराम जाटव, सेवानिवृत्त शिक्षक

ये भी पढ़ें

MP Budget: इस नगर निगम को मिलेगा रिकॉर्ड तोड़ पैसा, 5000 करोड़ पार कर सकता है आंकड़ा

Published on:
08 Feb 2026 05:31 am
Also Read
View All

अगली खबर