श्योपुर

एक राम तो, एक महादेव के दर पर, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी लेने पहुंचे जीत का आशीर्वाद

MP by election result 2024 : विजयपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार राम निवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच टक्कर है। रामनिवास रावत राम, तो मुकेश मल्होत्रा महादेव के दर पर जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

2 min read
Nov 23, 2024

MP by election result 2024 : मध्य प्रदेश में आज बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव(MP by election result 2024) के नतीजों का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। विजयपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार राम निवास रावत(BJP Ramniwas Rawat) और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच टक्कर है। राम निवास रावत रिजल्ट से पहले श्योपुर के राम-जानकी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया।

वहीँ कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा(Congress Mukesh Malhotra) भी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर स्थित नागदा के भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। देवों के देव महादेव के दर पर पहुंचकर मुकेश मल्होत्रा भी जीत का ताज अपने सिर पर सजाने की प्रार्थना कर रहे है।

6 बार के विधायक

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम निवास रावत 6 बार के विधायक रह चुके है। पहले ये कांग्रेस पार्टी के साथ थे लेकिन 30 अप्रैल 2024 को इन्होंने पंजें का साथ छोड़ कमल का दामन थाम लिया थी। 64 वर्षीय राम निवास रावत(BJP Ramniwas Rawat) ने 8 जुलाई को मोहन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली थी। आज उपचुनाव के नतीजों से पहले उन्होंने मंदिर जाकर राम-जानकी का आशीर्वाद लिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान रामनिवास रावत ने कहा कि,'विजयपुर की जनता ने विकास को वोट दिया है। लगातार 6 बार जनता ने जिताया हैं। इस बार भी उनका आशीर्वाद हमे मिल रहा है।'

इतनें वोटों से बीजेपी आगे

विजयपुर उपचुनाव नवें राउंड की मतगणना के बाद रामनिवास रावत(भाजपा) को 47019 वोट मिले हैं। वहीँ कांग्रेस प्रत्यासी मुकेश मल्होत्रा को 40143 वोट। अभी कुल 6876 वोट से भाजपा आगे चल रही है।

सुबह 8 बजे से शुरू है मतगणना

मध्यप्रदेश में 13 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। आज 23 नवंबर शनिवार को दोनों सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। डाक मत पत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीन से हुए वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। महज कुछ घंटों में उपचुनाव के नतीजे भी सबके सामने आ होंगे।

Updated on:
23 Nov 2024 12:57 pm
Published on:
23 Nov 2024 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर