शिवपुरी

ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद ट्रैक्टर चलाते पहुंचे युवक के घर, पूरा किया वादा…

Jyotiraditya Scindia: बाढ़ के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक्टर से लोगों की जान बचाने वाले युवक को ज्योतिरादित्य सिंधिया के गिफ्ट किया नया ट्रैक्टर...।

2 min read
Jyotiraditya Scindia Drive Tractor to Giriraj Home Complete his Promise (source-patrika)

Jyotiraditya Scindia: केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की गुना संसदीय सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक युवक से किया अपना वादा महज 12 घंटों के अंदर पूरा करते हुए युवक को एक नया ट्रैक्टर गिफ्ट किया है। युवक की जाबांजी से खुश ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद नया ट्रैक्टर चलाकर युवक के घर पहुंचे और ट्रैक्टर गिफ्ट किया। इस दौरान सिंधिया ने पूरे गांव के सामने मंच से ये भी कहा कि ये अब मेरा भी बेटा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया वादा

ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र की कोलारस विधानसभा का लिलवारा गांव बाढ़ प्रभावित है। बीते दिनों हुई बारिश और बाढ़ के कारण गांव में काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सिंधिया गुरूवार को गांव पहुंचे थे जहां उन्हें पता चला कि गांव के युवक गिरिराज ने बाढ़ के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक्टर से बाढ़ में फंसे कई लोगों की मदद की थी। लोगों की मदद करते वक्त गिरिराज का ट्रैक्टर गहरे पानी में फंसकर बंद हो गया था और खराब हो गया है इसका पता भी सिंधिया को चला तो उन्होंने गिरिराज की तारीफ करते हुए उसे नया ट्रैक्टर दिलाने का वादा किया था। वादा करने के 12 घंटे बाद ही सिंधिया ने अपना वादा पूरा किया और नया ट्रैक्टर चलाते हुए लिलवारा गांव पहुंचे और गिरिराज को ट्रैक्टर गिफ्ट किया।

गिरिराज अब मेरा भी बेटा है- सिंधिया

गिरिराज के साहस और त्याग की तारीफ करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे गांव के सामने पहले तो उसे सम्मानित किया और फिर मंच से ही गिरिराज की मां की तरफ इशारा करते हुए ये भी कहा कि अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं है मेरा बेटा भी है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये भी कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।

ये भी पढ़ें

बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टर की बात सुन पैरों के नीचे से खिसकी जमीन..
Published on:
22 Aug 2025 04:58 pm
Also Read
View All