शिवपुरी

शादी के दो साल बाद घर लूटकर भागी, हैरान कर देगी ‘लुटेरी पत्नी’ की ये कहानी

अब तक आपने शादी कर ससुराल आकर अगले दिन पैसे-जेवर लूटकर ले जाने वाली लुटेरी दुल्हन की कहानी तो सुनी होगी, लेकिन दो साल तक पति के घर में लक्ष्मी बनकर रहने वाली इस लुटेरी पत्नी की कहानी चौंका देगी...

less than 1 minute read
Apr 24, 2024

एमपी के शिवपुरी में ठग पत्नी का मामला सामने आया हैं। यहां भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरीकलां में एक ग्रामीण की पत्नी घर से जेवर लेकर भाग गई। जानकारी के मुताबिक पत्नी जब पति के घर को लूट करक भागी उस समय उसका पति शादी समारोह में शामिल होने गया था। अब स्थिति ये है कि उसे पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरा मामला

यहां पढ़ें पूरा मामला


जानकारी के मुताबिक ऊमरीकलां निवासी नरेंद्र पुत्र निरपत लोधी ने मामले की एफआइआर दर्ज कराई है। लूट के शिकार पति नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर त्रिपुरा पश्चिम बंगाल की लड़की रूमा बेगम से उसकी दोस्ती हुई थी। चंद दिनों में ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 31 अक्टूबर 2022 को प्रेम विवाह कर लिया। बाद में उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली। इस शादी को नरेंद्र के परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी थी।

अब बंद आ रहा मोबाइल


नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी के बाद अच्छी तरह से परिवार के साथ रह रहे थे। 22 अप्रेल की रात नरेंद्र एक शादी समारोह में शामिल होने गणेशखेड़ा गया था। तभी उसकी पत्नी खाना खाकर सोने की बात कह कर छत पर चली गई, लेकिन जब छत पर जाकर उसे देखा तो वह छत पर नहीं थी। वहीं कमरे में ढूंढने गया तो देखा कि कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। नरेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी घर से कैश 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर समेट कर अपने साथ ले गई। जब पति नरेंद्र ने लुटेरी पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया, तो वह भी बंद आ रहा है।

Updated on:
24 Apr 2024 03:35 pm
Published on:
24 Apr 2024 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर