शिवपुरी

दो दिन से गायब सरपंच का बेटा शिवपुरी के पास मिला

Sarpanch Son Found: परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस कर रही थी तलाश, दो दिन पहले बिना कुछ बताए घर से हुआ था गायब।
2 min read
Sarpanch Son Missing
Sarpanch Son Found, सरपंच के बेटे रामकिशोर की तस्वीर (Source-Patrika)

Shivpuri Sarpanch Son Found: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरी निवासी सरपंच का बेटा दो दिन पहले घर में बिना बताए गायब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में परिजनो की शिकायत पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन बुधवार शाम को उक्त युवक शिवपुरी के पास मिल गया और अब पुलिस उसे पुलिस थाने लेकर आ रही है। घटना के पीछे क्या कारण रहे और उसका अपहरण किसने किया था। इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। बाकी गांव में चर्चा ऐसी है कि पंचायत का काम संभालने को लेकर यह पूरा मामला हुआ था।

दो दिन से था लापता

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत झिरी की सरपंच पप्पी आदिवासी का बेटा रामकिशोर आदिवासी (23) सोमवार रात को लापता हो गया है। वह मोटरसाइकिल का सामान लेने शिवपुरी जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर उसको खोजा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पोहरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और युवक की ढूंढ रही थी। बुधवार शाम को पुलिस के पास सूचना आई कि शिवपुरी के पास ही रामकिशोर आदिवासी घूम रहा है।

पुलिस को शिवपुरी के पास मिला

लापता युवक के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसे लेने के लिए रवाना हुई और अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी हकीकत सामने आएगी। पोहरी टीआई रवि चौहान ने बताया कि लापता युवक रामकिशोर शिवपुरी के पास मिला है। कुछ ही देर में वह थाने आ जाएगा। पूछताछ के बाद भी पूरी घटना की जानकारी मिल पाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। युवक कैसे गायब हुआ था और इसके पीछे की वजह क्या है ये सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Updated on:
14 Oct 2026 08:41 pm
Published on:
14 Oct 2026 08:09 pm