
municipal council president husband satendra sahu fired upon in khaniyadhana, प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Patrika)
Shivpuri Firing on Satendra Sahu: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियांधाना में बुधवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बस स्टैंड के पास घर से दुकान जा रहे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेंद्र साहू पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि इस अचानक हुए हमले में सतेंद्र साहू बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना के तुरंत बाद भाग रहे दो बदमाशों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पकड़ लिया।
खबर अपडेट की जा रही है….
Updated on:
30 Sept 2026 06:07 pm
Published on:
30 Sept 2026 06:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
