
brother kills younger brother, लाल टी शर्ट में मृतक घनश्याम व दूसरी तस्वीर में आरोपी बड़ा भाई (Source-Patrika)
Shivpuri Brother Kills Younger Brother: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना कोलारस थाना क्षेत्र के रिजौदा गांव की है। छोटा भाई खेत में ट्रेक्टर पर बैठा हुआ था इसी दौरान बड़े भाई ने पीछे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की।
ग्राम रिजोदा निवासी घनश्याम उर्फ लल्लू (28) पुत्र रामबाबू रघुवंशी सुबह खेत से ट्रेक्टर-ट्रॉली में मक्का भरवा रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई चंद्रभान सिंह रघुवंशी (32) खेत में पहुंचा और पीछे से ट्रेक्टर पर बैठे छोटे भाई पर हमला कर दिया। घटना में घनश्याम की मौके पर मौत हो गई और आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। रास्ते से निकलने वाले लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर आरोपी चंद्रभान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बड़ा भाई चंद्रभान सिंह रघुवंशी नशा करने का आदि है और इसी के चलते उसका छोटे भाई से आए दिन विवाद होता था। विवाद के चलते छोटा भाई अपनी मां के साथ गुना रहता था और अभी फसल के चक्कर में वह रिजौदा आया था। घटना के दौरान फसल के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई और फिर यह हत्या की घटना हो गई। कोलारस टीआई पुनीत बाजपेयी ने बताया कि जमीनी विवाद के फेर में यह हत्या की घटना हुई है। हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
09 Oct 2026 09:00 pm
Published on:
09 Oct 2026 08:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
