शिवपुरी

भंडारे में हलवा खाने से 250 लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भंडारे का हलवा खाने से 250 लोगों की तबियत बिगड़ गई।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के मोहराई गांव में राधाष्टमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। यहां पर हलवा खाने से 250 लोगों की तबियत बिगड़ गई। मामले की जानकारी लगते ही प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, भंडारे में देसी घी से बना हुआ हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया था। इसे पूरे गांव में घर-घर जाकर वितरित किया गया। हलवे का प्रसाद खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आधे घंटे के भीतर ही 250 के करीब लोग बीमार पड़ गए। यहां पर डॉक्टरों ने 175 के आसपास लोगों का इलाज किया। जिसके बाद जाकर कुछ सुधार हुआ।

मामले की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। देशी घी और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है, कुछ मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाने लायक नहीं था घी

भंडारे में जिस घी का उपयोग किया गया था। वह खाने योग्य नहीं था। खाद्य विभाग ने नकली घी का सैंपल ले लिया है। जल्द ही नकली घी कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
01 Sept 2025 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर