शिवपुरी

भाजपा विधायक का हाथ में शराब की बोतल लिए फोटो वायरल

mp news: होली मिलन कार्यक्रम में विधायक का शराब की बोतल लिए फोटो वायरल, विधायक बोले- 'कार्यकर्ता हैं, नहीं मानते, पार्टी के लिए दी थी शराब'।

2 min read
bjp mla ramesh khatik liquor bottle photo viral

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक का हाथ में शराब की बोतल लिए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में शिवपुरी जिले की करैरा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के बारे में जब विधायक रमेश खटीक से बात की गई तो उनका कहना है कि होली जैसे त्यौहार पर कार्यकर्ता पार्टी के लिए जिद करते हैं, तो उनको शराब देते समय किसी ने फोटो लेकर डाल दिया। बाकी कोई बड़ी बात नहीं है। फोटो होली मिलन समारोह के दौरान का है।

ये भी पढ़ें

आखिरी पेपर देकर निकल रहे 10वीं के छात्र की परीक्षा केन्द्र के गेट पर हत्या

शराब की बोतल के साथ भाजपा विधायक की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करैरा विधायक रमेश खटीक ने अपने मगरौनी नरवर स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक व कार्यकर्ता आए थे। कार्यक्रम में जब विधायक उन सभी से मेल मुलाकात कर रहे थे और जिस वक्त विधायक के हाथ में शराब की बोतल थी तभी किसी कार्यकर्ता ने फोटो खींच लिया। फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट करने वाले कार्यकर्ता रामसिया परिहार जो कि विधायक प्रतिनिधि होकर दिनारा के हैं। उन्होंने भी यह ध्यान नहीं दिया कि विधायक के हाथ में शराब की बोतल है।

हमारे यहां कार्यक्रमों में ये चलता है- विधायक

बताया गया है कि विधायक होली के मौके पर पार्टी मनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को शराब दे रहे थे, उसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ। वहीं जब इस बारे में विधायक रमेश खटीक से बात की गई तो उन्होंने साफ साफ कहा कि होली जैसे कार्यक्रमों में कार्यकर्ता नहीं मानते और पार्टी के लिए शराब की बोलते हैं। किसी कार्यकर्ता को शराब देते समय का यह फोटो है। बाकी हमारे यहां कार्यक्रमों के दौरान यह तो चलता है।

ये भी पढ़ें

रातभर पत्नी के शव के पास लाठी लेकर बैठा रहा पति, डरकर पड़ोस के घर में भागे बच्चे

Published on:
06 Mar 2026 08:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर