शिवपुरी

शिवपुरी में वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, भीड़ ने आरक्षक का सिर फोड़ा..वर्दी फाड़ी

mp news: वाहन चेकिंग के दौरान काटे गए चालान को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई, आरक्षक गंभीर घायल।

2 min read
mp news shivpuri vehicle checking clash constable injured

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद थाने के बाहर वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटने पर बवाल हो गया। चालान काटे जाने के बाद कुछ लोगों ने आरक्षक के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। मारपीट में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है, वहीं घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भी धरने में शामिल हुए और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने और आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की ।

ये भी पढ़ें

किराए के फ्लैट में देह व्यापार, दिल्ली-मुंबई से बुलाई कॉल गर्ल

चालान काटने पर विवाद

बताया गया है कि रन्नौद थाने के बाहर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान म्याना क्षेत्र निवासी मनोज जाटव अपनी कार से गर्भवती पत्नी और अन्य लोगों के साथ कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस ने सीट बेल्ट और दस्तावेजों की जांच कर उनका चालान काट दिया। इसी दौरान मनोज का साला निलेश जाटव (निवासी रन्नौद) अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और विरोध करने लगा। जिससे कहासुनी होने लगी और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। आरोप है कि भीड़ में शामिल महिला-पुरुषों ने ड्यूटी पर तैनात अवधेश शर्मा को घेर लिया और मारपीट कर दी। आरक्षक के सिर में पत्थर भी मारा जिससे उसका सिर फट गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ आरक्षक को पीटते दिख रही है।

थाने का घेराव कर हंगामा

इस घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसडीओपी से कहा कि इतनी चालानी कार्रवाई पुलिस कर रही कि मुझे मुंह छुपाकर निकलना पड़ रहा है। तुरंत थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जाए और दोषी आरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं जिला अध्यक्ष के आरोपों पर रन्नौद टीआई ने साफ साफ कहा कि अगर उनकी जरा सी भी गलती मिलती है तो वो इस्तीफा दे देंगे। बाद में एएसपी मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझाईश देकर थाने के सामने चल रहे धरने को समाप्त कराया।

ये भी पढ़ें

भाजपा विधायक के भाई ने धमकाया तो आरक्षक बोला- गर्मी मत दिखाओ,अभी वर्दी उतार दूंगा…

Published on:
01 Feb 2026 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर